फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aqidats covered the Khanqah of Sufi Nizamuddin with a sheet.

Sant Kabir Nagar News: सूफी निजामुद्दीन के खानकाह पर अकीदतमंदों ने की चादर पोशी

Sun, 03 Nov 2024 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Aqidats covered the Khanqah of Sufi Nizamuddin with a sheet.
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के अगया में आयोजित सूफी निजामुद्दीन का उर्स अकीदत व एहतराम के साथ शुरू हुआ। उर्स पर रविवार को खानकाह के सज्जादानशीन मौलाना हबीबुर्रहमान की अगुवाई में जायरीनों की भीड़ ने चादरपोशी की।
विज्ञापन

हजरत सूफी निजामुद्दीन का बारहवां उर्स रविवार को फज्र की नमाज के बाद कुरान ख्वानी से शुरू हुआ। कुरान ख्वानी के बाद सूफी साहब के बारे में बताया गया। हजरत मोहम्मद सूफी निजामुद्दीन साहब की शान में शायरों ने नात-ए-पाक पढ़ा, जिसे सुनकर मौजूद अकीदतमंद झूम उठे। इस दौरान बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से जायरीन शामिल हुए।
विज्ञापन

नमाज ए जोहर के बाद खानकाह के सज्जादानशीन हजरत मौलाना हबीबुर्रहमान की अगुवाई में जायरीनों तथा अकीदतमंदों ने जुलूस निकालकर मजार पर चादरपोशी की और फातेहा पढ़ा। इसके बाद उर्स में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, अहमदाबाद, मुंबई, गोवा, कोलकाता, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, नेपाल से पहुंचे मुरीद और अकीदतमंदों ने चादर पोशी व गुल पोशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआएं कीं। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मौलाना जियाउल मुस्तफा ने बताया कि नमाज-ए-फज्र के बाद कुरान ख्वानी से कार्यक्रम शुरू हुआ। जोहर की नमाज के बाद चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। रात में ईशा की नमाज के बाद निजामी कांफ्रेंस का आयोजन होगा। इसमें देश के कई बड़े विद्वान प्रतिभाग करेंगे।

सोमवार की सुबह आठ बजे कुल शरीफ के बाद उर्स समाप्त होगा। इस मौके पर मौलाना शहीद, हाजी समीउल्लाह, सेराज खान, मो.अहमद, इरफान अहमद, मो.आसिम, मो. जैद खान, मो. शाद, मो. सलीम, मुजीबुर्रहमान, जाफर हुसैन आदि मौजूद रहे।

पड़रिया तुला पीएचसी पर  11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद

पड़रिया तुला पीएचसी पर  11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद

पड़रिया तुला पीएचसी पर  11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद

पड़रिया तुला पीएचसी पर  11.32 बजे पडा़ ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed