फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Approval for road construction was received but the financial year has passed, now DPR has been sent again

Sant Kabir Nagar News: सड़क निर्माण की मंजूरी मिली पर बीत गया वित्तीय वर्ष, अब फिर से भेजी डीपीआर

Tue, 15 Apr 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 15 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Approval for road construction was received but the financial year has passed, now DPR has been sent again
वि​धियानी से स्टेशन जाने वाला मार्ग जो इस समय बुरी तरह से टूट गया है। 
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर विधियानी से रेलवे स्टेशन मार्ग के निर्माण में देरी होने का खामियाजा लोगों को भुगतनी पड़ रही है। इसके चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद अब नए सिरे से डीपीआर शासन को भेजा गया है। वहीं स्वीकृति मिलने तक मरम्मत के लिए नगर पालिका प्रशासन ने 15 लाख रुपये का बजट भी मांगा है। इसके साथ ही बैंक चौराहा से बंजरिया होकर नेदुला बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में विधियानी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए तीन करोड़ 24 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, इसकी शासन से स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि यह सड़क जगह-जगससे टूट गई है और गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
अब पालिका प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नए सिरे का डीपीआर बनाकर शासन को भेजा है। इसके तहत करीब तीन करोड़ 50 लाख रुपये इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण पर खर्च होने का अनुमान है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed