फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Appointment of six sector and 18 static magistrates

Sant Kabir Nagar News: छह सेक्टर व 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती

Fri, 09 Feb 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 09 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Appointment of six sector and 18 static magistrates
-11 को होगी समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा
विज्ञापन

- दो पालियों में होगी, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। परीक्षा संपन्न कराने के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट व 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। 18 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर कोई भी व्यक्ति ड्यूटी के दौरान बिना परिचयपत्र के नहीं रहेगा। परीक्षा को पूरी जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत नियुक्त सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित उपस्थित सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

10 फरवरी को ही सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण व निरीक्षण करते हुए परीक्षा केंद्रों के अप्रोच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई आदि का सघन निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किए गए हैं। कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्नपत्र, ओएमआर सीट के गोपनीय बंडल को निर्धारित समय पर ट्रेजरी के डबल लाॅक से प्राप्त करते हुए परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि सुधीर सिंह, एसडीएम सदर शैलेष दुबे, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार, संजीव कुमार राय, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, तहसीलदार मेंहदावल आनंद कुमार ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed