फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Apatron opposed the issuance of ration cards

अपात्रों को राशन कार्ड जारी करने का विरोध

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Apatron opposed the issuance of ration cards
गांव वालों ने सड़क जाम किया - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 महुली क्षेत्र के चंद्रौटी गांव के लोगो ने राशन कार्ड, जॉब कार्ड में हेरा फेरी करने व ग्राम प्रधान के महीनों से गांव से बाहर रहने से नाराज होकर सड़क जाम कर दिया। गांव वालों का आरोप था कि ग्राम प्रधान चुनाव जीतने के बाद से ही गांव पर मौजूद नहीं है। उनके कथित प्रतिनिधि गांव के विकास की जिम्मेदारी निभा रहे है। जिसके कारण राशन कार्ड पात्रों को न देकर अपात्रों को मुहैया कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

ग्रामीण सजन लाल विश्वकर्मा, चंद्रिका यादव, इंद्र कुमार यादव, संदीप कुमार, संतोष चौरसीया, अजय कुमार, दशरथ, सभाजीत, दीनदयाल, दीपक विश्वकर्मा, अमरनाथ यादव, हरिप्रसाद, रामलौट यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने चंद्रौटी गांव के चौराहे पर रोड़ जाम कर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ नारेवाजी किया। जाम की सूचना पर मुखलिसपुर चौकी के सिपाही मिथिलेश मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराने का भरसक प्रयास किया। जाम न समाप्त होने पर उन्होंने इसकी सूचना महुली थाने पर दिया। प्रभारी एसओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान एसडीएम इंद्रभान तिवारी भी व सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। ग्रामीणो ने एसडीएम को बताया कि चंद्रौटी गांव के प्रधान चुनाव जीतने के बाद बाहर गए हुए है। गांव में कराए जा रहे विकास कार्य को उनके एक कथित प्रतिनिधि देख रहे है। हेरा फरी कर गांव में राशन कार्ड अपात्रों को दिया गया है। जबकि पात्रों को राशन कार्ड दिया ही नहीं गया है। इसी तरह जाब कार्ड फर्जी लोगों के नाम से जारी कर मनरेगा में भुक्तान कराने का खेल चल रहा है। ग्रामीणों को यह भी आरोप था कि गांव के पंचायत सचिव के  बारे में जब भी पूछा जाता है तो वह कहते है कि हम कुछ नहीं जानते है। आप लोग प्रधान प्रतिनिधि से वार्ता करे। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग किया कि गांव में खुली बैठक के माध्यम से पात्रों का चयन करके राशन कार्ड और जाब कार्ड उपलब्ध कराया जाएं। एसडीएम के आश्वासन पर दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed