फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aparjita0001

खुद डालें वोट, औरों को भी करें प्रेरित

Thu, 25 Apr 2019 11:31 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 25 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Aparjita0001
खुद डालें वोट, औरों को भी करें प्रेरित - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत बृहस्पतिवार को खलीलाबाद के मोतीनगर स्थित न्यू हाउस बेसिक स्कूल में महिला मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें महिलाओं को मतदान और नारी गरिमा की रक्षा की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। अन्य क्षेत्रों के साथ ही राजनीति में भी उन्हें आगे आना चाहिए। हम सभी को मतदान करना चाहिए और जनता के हित में काम करने वाला जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए। स्वर्णिमा उपाध्याय ने कहा कि हमें खुद मतदान करने के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। अविका गुप्ता ने कहा कि समाज की सोच में अभी और बदलाव की जरूरत है। संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं खुद को राजनीति से दूर रखकर अपना नुकसान कर रही हैं। उन्हें आगे आना चाहिए और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़नी चाहिए। सत्यभामा मिश्रा ने भी मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 42 शपथ पत्र भरे गए। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर ज्ञानचंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य सतीशचंद्र उपाध्याय, तृप्ति त्रिपाठी, कंचनलता मिश्रा, सुहानी, सुमन राव, उपासना, प्रीति सिंह, मंजू त्रिपाठी, सरिता यादव, शैली उपाध्याय, पुष्पलता राय, काजल चौधरी, संगीता, प्रांजलि पांडेय, मंजू उपाध्याय, कौशल्या चौधरी, रीना वर्मा मौजूदगी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed