फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Answer sought from SE of the implementing agency

Sant Kabir Nagar News: कार्यदायी संस्था के एसई से मांगा जवाब

Sat, 08 Mar 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 08 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from SE of the implementing agency
धनघटा। तहसील के गागरगाड़ में बनाए जा रहे उपनिबंधक कार्यालय भवन निर्माण को लेकर उप जिलाधिकारी धनघटा ने यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फास्टचर डेवलपमेंट लिमिटेड के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों तहसील पर आयोजित समाधान दिवस पर उपनिबंधक कार्यालय धनघटा के भूमि के दानदाता सुभाष चंद्र गुप्ता व सह खातेदार शशिबाला के पुत्र अनिल कुमार नायक द्वारा सौंपे गए शिकायती पत्र पर नायब तहसीलदार नाथनगर द्वारा स्थलीय एवं अभिलेखीय परीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार की जांच आख्या में उल्लेख किया कि सुभाष चन्द्र गुप्ता द्वारा उपनिबंधक कार्यालय धनघटा के नाम से भूमि दान में दी गई। मौके पर भवन को बढ़ाकर जिस जमीन पर बनाया जा रहा है उस पर सिविल कोर्ट का स्थगन आदेश प्रभावी है।
विज्ञापन

आख्या रिपोर्ट के बाद एसडीएम ने कार्यदायी संस्था को जारी नोटिस में कहा कि दान में प्राप्त भूमि जिसकी सड़क पर चौड़ाई 28 फुट तथा लंबाई 194.5 फुट थी तो उसके माप से भिन्न माप का मानचित्र तैयार क्यों किया गया है। नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय, धनघटा का मानचित्र कब स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानचित्र का निर्माण किस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा किया गया है। स्वीकृत मानचित्र का माप क्या था। क्या वर्तमान में जो निर्माण कार्य हो रहा है वह दान में प्राप्त भूमि के माप के अनुसार हो रहा है अथवा नहीं।
जब निर्माण कार्य माह अक्तूबर व नवंबर 2024 में प्रारंभ हो गया था तो अब दान की भूमि के माप के विपरीत निर्माण किन परिस्थितियों में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed