{"_id":"6b03365c98fb7d42e608a4f5","slug":"another-accused-arrested-in-double-murder-case-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160983-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दोहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दोहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जमोहरा कांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में-स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को पुलिस और सर्विलांस टीम ने इस मामले में वांछित एक और आरोपी दीपक यादव उर्फ दीपू को छपिया गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इनमें पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ एक आरोपी भी शामिल है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 15 नवंबर को जमोहरा गांव में रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। गांव के बाहर सिवान में खेत की जोताई कर रहे प्रहलाद यादव, रामकेश यादव, सहसराम यादव और घनश्याम यादव पर आरोपियों ने एकराय होकर हमला कर दिया था।
हमलावर लाठी-डंडे, बल्लम, फरसा और अवैध असलहों से लैस थे। हमले में प्रहलाद यादव और रामकेश यादव की मौत हो गई थी, जबकि सहसराम यादव और घनश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
वारदात के बाद मेंहदावल थाने में 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीमें गठित की थीं। इसके बाद से लगातार दबिश और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
रविवार को प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामाज्ञा सिंह, एसओजी प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी और सर्विलांस प्रभारी हरेंद्र चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महुंअवा जमोहरा निवासी दीपक यादव उर्फ दीपू को छपिया गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने समस्त आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके उसे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया।