{"_id":"69e3ce78f427b55e9b094f15","slug":"animal-smuggling-links-with-bihar-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-149304-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिहार से जुड़े पशु तस्करी के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिहार से जुड़े पशु तस्करी के तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास चार अप्रैल को गोवंश लेकर जा रहा पिकअप पलट गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोवंश मुक्त कराए थे। इस मामले में पशु तस्करी के तार बिहार से जुड़े हैं। पुलिस ने बलरामपुर के तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
वहीं जिले के दुर्गजोत निवासी एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में तीन और पशु तस्करों का नाम सामने आ रहा है। इनमें से कुछ बिहार के भी बताए जा रहे हैं। जिनकी धर-पकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। इसके साथ ही अन्य तस्करों के संलिप्त होने की भी जांच की जा रही है। पुलिस तस्करों के इस गठजोड़ को तोड़ने की जुगत में लगी है।
बखिरा से खलीलाबाद की तरफ आ रहा गाेवंश से लदा पिकअप चार अप्रैल को बालूशासन पुल से पहले कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद उसमें सवार पशु तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी होने के बाद पुलिस पहुंची तो एक पशु की मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने उनका रेस्क्यू किया और मृत जानवर को दफना दिया। पुलिस ने मामले में चौकी प्रभारी बघौली की तहरीर पर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी धर पकड़ में जुट गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता की बात सामने आई। इनमें बलरामपुर से बिहार तक तार जुड़ा पाया गया।