{"_id":"6859962961c090f0eb057572","slug":"angry-villagers-protested-as-water-filled-on-incomplete-road-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134525-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधूरी सड़क पर भरा पानी नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधूरी सड़क पर भरा पानी नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 23 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बंधुपुर गांव में प्रदर्शन करते करते ग्रामीण
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बंधूपुर में अधूरी पड़ी सड़क के गड्ढे में बारिश का पानी एकत्रित हो गया है। जलभराव के चलते राहगीरों व वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।
शिकायत के बाद कोई कार्रवाई न होने पर सोमवार को ग्रामीण भड़क गए और गांव में प्रदर्शन कर अधूरी सड़क को तत्काल बनाकर जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम दुसाध, मो उमर, सुदामा, विनोद शर्मा, रशीद खा, आरिफ, नीलम शर्मा, महेंद्र, प्रिंस, संतोषी शर्मा, रामचंद्र दुसाध, राजेश चौहान, सुरेश गौतम, रामशंकर, रामवृक्ष दुसाध ने बताया कि एक माह पूर्व खोरिया बाजार से सड़क निर्माण कार्य बंधूपुर गांव तक हुआ। कमोखर गांव तक पिच सड़क बननी थी। लेकिन ठेकेदार द्वारा कुछ जगह निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। ठेकेदार सड़क खोदकर छोड़ कर गायब हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा अगर ठेकेदार द्वारा जल्द सड़क को नहीं बनवाया गया। तो उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या सुनाएंगे। ग्रामीणों ने सड़क के मरम्मत की मांग की।