{"_id":"68b09b92eff2f52034096e26","slug":"angry-at-his-fathers-scolding-the-young-man-jumped-into-the-canal-and-went-missing-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-137598-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिता की डांट से नाराज युवक ने नहर में लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिता की डांट से नाराज युवक ने नहर में लगाई छलांग, लापता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के तामाखास गांव के पास स्थित नहर में एक युवक ने पिता की डांट से नाराज होकर छलांग लगा दी। युवक की बाइक और कपड़ा नहर के पुल पर बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से उसकी तलाश में जुट गई। देर शाम तक युवक का पता नहीं लगाया पाया।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में 10.00 बजे रविंद्र सैनी निवासी मैनसीर थाना महुली ने आकर सूचना दी कि बुधवार की रात में घरेलू विवाद के कारण उन्होंने अपने लड़के सूरज सैनी (29) को डांट दिया। इससे नाराज होकर वह रात्रि में घर से मोटरसाइकिल लेकर निकल गया। उन्होंने सोचा कि कुछ देर बाद आ जाएगा। लेकिन वह नहीं आया।
सुबह तामा खास के लोगों ने बताया कि उनके लड़के की मोटरसाइकिल तामाखास में नहर के पुल पर खड़ी है।
इस पर वह मौके पर पहुंचे और देखा कि नहर के पुल पर मोटरसाइकिल तथा लड़के के कपड़े पड़े हैं। उन्हें विश्वास है कि लड़का नहर में कूद गया है।
कोतवाल ने बताया कि मामले की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करा रहे हैं। नहर के आगे जाने वाली दिशा की तरफ भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस टीम को सतर्क कर दिया गया है।