{"_id":"66aea183da64a247100bfa34","slug":"angered-by-power-cut-congress-workers-demonstrated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118679-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 04 Aug 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बिजली कटौती से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हाथ में पंखा लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है। जिन लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के अनुकूल परिणाम नहीं आए हैं वहां बिजली कटौती सबसे ज्यादा हो रही है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप कर कटौती बंद करने और अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, अरुण कुमार पांडेय, शांति देवी, अहमद जमाल, अजय सिंह, राजू गोंड़, ब्लाॅक अध्यक्ष शिव मंगल, निसार अहमद, आदि मौजूद रहे।