{"_id":"664111b68653e6b8b30112e4","slug":"anger-over-ignoring-standards-in-road-repair-work-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-114347-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क मरम्मत के कार्य में मानकों की अनदेखी से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क मरम्मत के कार्य में मानकों की अनदेखी से रोष
Mon, 13 May 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
- धर्मसिंहवा क्षेत्र के डबरा-परसा शुक्ल मार्ग का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के डबरा-परसा शुक्ल मार्ग के मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क निर्माण में अनियमितता किए जाने के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। सड़क मरम्मत निर्माण की गड़बड़ी को लेकर स्थानीय लोग निर्माण विभाग के अभियंता से शिकायत भी कर चुके हैं। बावजूद इसके मरम्मत में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।
सांथा ब्लॉक के डबरा-परसा शुक्ल में पीडब्लूडी से सड़क की मरम्मत कार्य चल रहा है। ठेकेदार की तरफ से सड़क मरम्मत कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आवश्यकता के मुताबिक गड्ढों में गिट्टियां नहीं भरी जा रही है। जहां गिट्टियां भरी भी जा रही हैं उसे तुरंत दबाकर तारकोल वाली गिट्टी डाल दी जा रही है। उस पर डस्ट और पानी मिलाकर दबाया तक नहीं जा रहा है।
क्षेत्र के रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार, बेचन प्रसाद, अंगद चौधरी, सूरज शर्मा, मोती पूर्व प्रधान आदि ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य में ठेकेदार कोरम पूरा करके काम को निपटा रहा है। सही तरह से मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण आने वाली बरसात में सभी गिट्टियां उखड़ जाएंगी। लोगों ने निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की पर सड़क की मरम्मत के निर्माण में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीडब्लूडी के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि डबरा-परसा शुक्ल में सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता की शिकायत लोगों ने की थी। ठेकेदार को सही से निर्माण कराने के निर्देश दिए गए थे। अगर सड़क कार्य में मानकों की अनदेखी हो रही होगी तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।