{"_id":"58e291154f1c1b72735b48de","slug":"anger-at-the-opening-of-liquor-shop-in-sarauli-dellgunj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरौली, दलेलगंज में शराब की दुकान खुलने पर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरौली, दलेलगंज में शराब की दुकान खुलने पर गुस्सा
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान खुलने से गुस्साए सरौली के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से नाराज सरौली के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिकअप में खुलेआम शराब रखकर बेची जा रही है। जिससे आमलोगों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर शराब की दुकान बंद करने की मांग की।
सुराती, राजकुमार, विजय कुमार शुक्ल, मनोज कुमार, छोटेलाल, हरिवंश दास आदि का कहना था कि गांव में नेशनल हाइवे से निकट तथा खलीलाबाद से मेंहदावल रोड पर दुकान खुली है। जहां पर पिकअप में शराब की बिक्री हो रही है। जो उच्च माध्यमिक विद्यालय सरौली एवं मजार आर काली मंदिर के निकट है। शराब की दुकान से छोटे-छोटे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है। गांव के स्त्री और पुरुषों के आवागमन का मुख्य मार्ग भी यही है। शराब की दुकान से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शराब की दुकान को हटाने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में राज कुमार, वंदना, सुनीता, रागिनी, गेना, मालती, प्रभावती, सलमा, दुलारी, अनीता, धीरज, शमशेर खान, अख्तर खान, जुम्मन, अनिरूद्घ, विनोद, राजू, निसार अहमद समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से दलेलगंज गांव के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के बगल में शराब की दुकान खुलने से नाराज होकर कोतवाली में प्रदर्शन किया। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि दलेलगंज गांव के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के बगल में शराब की दुुकान खुलने की बात बताई है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।