फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An out-of-control car hits a pedestrian, and angry people damage the vehicle.

Sant Kabir Nagar News: बेकाबू कार ने राहगीर को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी क्षतिग्रस्त की

Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
An out-of-control car hits a pedestrian, and angry people damage the vehicle.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के पुरानी सब्जी मंडी मार्ग पर बुधवार को एक बेकाबू कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे से आक्रोशित हुए लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

गोरखपुर के कुछ लोग कार से खलीलाबाद रिश्तेदारी में आ रहे थे। पुरानी सब्जी मंडी मार्ग पर कार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में हंस मौर्या नाम का युवक घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार ने मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे कार लाकर खड़ी कर दी। हादसे से नाराज लोगों ने कार में तोडफोड़ की।
विज्ञापन

सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। यदि कोई तहरीर मिलती है तो मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed