{"_id":"694ad9f3bf15498ee30d2f06","slug":"an-elderly-cyclist-was-killed-in-a-collision-with-a-truck-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143309-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की गई जान
Tue, 23 Dec 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
मृतक श्यामदेव की फ़ाइल फोटो
सेमरियावां। दुधारा थानाक्षेत्र के पैड़ी-हनुमानगंज मार्ग पर स्थित करही चौराहे के आगे पिड़वां गांव मोड़ के करीब तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
दुधारा के थाना क्षेत्र के डड़वा माली गांव के श्याम देव (64) गांव में किराना की दुकान चलाते हैं। वह साइकिल से सायं लगभग तीन बजे करही नूरगंज चौराहे पर किराना का सामान लेने जा रहे थे। दानोकुइयां की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने वृद्ध श्याम देव को टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। सीएचसी सेमरियावां में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मौत से गांव में कोहराम मचा गया।
मृतक व्यक्ति के पुत्र संतोष कुमार की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अन्य विधिक कार्यवाही जारी है। मृतक का एक पुत्र संतोष कुमार तथा 6 पुत्रियां हैं। पुत्र व पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। एक लड़की की शादी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी शकुंतला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है।