फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An awareness rally was organized regarding the National Lok Adalat.

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निकाली गई जागरुकता रैली

Sat, 13 Dec 2025 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
An awareness rally was organized regarding the National Lok Adalat.
मेंहदावल/संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को मेंहदावल में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक रैली निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मेंहदावल तहसील से प्रारंभ हुई जागरूकता रैली मुख्य बाजार तक लगभग 200 लोगों ने पैदल मार्च किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय में 13 दिसम्बर को किया गया है। लोक अदालत में पक्षकार उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सुलह योग्य फौजदारी मामले, दीवानी वाद, भरण पोषण वाद, मोटर अधिनियम वाद, स्टांप वाद/पंजीयन वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, किराएदारी वाद, चेक बाउंस से संबंधित मामले, बैंक लोन मामले, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र से संबंधित मामले, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी से संबंधित शमनीय वाद, वन अधिनियम के मामले, पुलिस अधिनियम के अंतर्गत समनीय वाद, स्थाई लोक अदालत के मामले, गृह कर, जल कर, बाट माप अधिनियम के मामले और स्थानीय विधियों के अंतर्गत सुलह योग्य वाद निस्तारित कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वैवाहिक एवं पारिवारिक मामलों का भी निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जा सकता है। ऐसे पारिवारिक मामलों जो किसी न्यायालय में लंबित नहीं है वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर पक्षकार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता है। इस अवसर पर अन्जय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर पांडेय, राम प्रसाद पाठक, आकाश शाही, जनार्दन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed