फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An attempt was made to break the door of the post-mortem house, the commotion lasted for one and a half hours.

Sant Kabir Nagar News: पोस्टमार्टम हाउस का दरवाजा तोड़ने का किया प्रयास, डेढ़ घंटे चला हंगामा

Thu, 26 Oct 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to break the door of the post-mortem house, the commotion lasted for one and a half hours.
पोस्टमार्टम हाउस का दरवाजा तोड़ने का किया प्रयास, डेढ़ घंटे चला हंगामा
विज्ञापन


संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बरईपार में स्थापित मूर्ति को मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से विसर्जित के लिए ले जाते समय यादव टोला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद यादव टोला में अफरातफरी का माहौल हो गया। गांव के लोग साथ में आए लोग हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। गांव के लोग पहले तो मौत मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। चिकित्सकों को पोस्टमार्टम हाउस जाकर दोबारा जांच कर युवक की मौत होने की पुष्टि करनी पड़ी। बाद में ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़ गए। वे किसी भी हाल में पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हो रहे थे। शव को निकालने के लिए पोस्टमार्टम हाउस का दरवाजा तक तोड़ने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामे के बाद किसी तरह पुलिस उनको समझाने में कामयाब हुई।
मंगलवार को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम था। बरईपार में स्थापित मूर्ति को लोग ट्रैक्टर टाली पर लादकर विसर्जन के लिए बालू शासन के पास नदी में ले जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राॅली तख्त रखकर ले जाई जा रही मूर्ति की ऊंचाई अधिक होने से गांव के यादव टोला में 11 हजार बोल्ट के हाईटेंशन तार के में गांव के 22 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र मटलू स्पर्श कर गए। इसके साथ ही गांव की कमलावती देवी पत्नी भग्गन, 12 वर्षीय धर्मेंद्र, 15 वर्षीय विक्की भी करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। कुछ ग्रामीण चारों लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसे कमलावती, धर्मेंद्र और विक्की को उपचार शुरू किया। बेटे की मौत से परिजन बिलखने लगे। गांव वाले गमगीन हो गए। इधर, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेने की कोशिश तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। ग्रामीण पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने युवक को जिंदा बताकर फिर से चिकित्सकों से चेकअप कराया, लेकिन चिकित्सकों ने फिर मृत घोषित किया। इसके बाद ग्रामीण शव को देने की मांग करने लगे, लेकिन पुलिस ने मांग अनसुनी कर दी। इसके बाद ग्रामीण इमरजेंसी से पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और पोस्टमार्टम हाउस का दरवाजा पीटने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना है। शव दे दिया जाए। इस दौरान धनघटा विधायक गणेश चौहान पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को मनाया और उसके बाद लोग शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। इस दौरान जिला अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सूचना पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

00
मूर्ति को विसर्जित करने के लिए परंपरागत रास्ते से न होकर चकरोड से ट्रैक्टर ट्राली से ले जाई जा रही थी। ट्राॅली पर तख्त रख गया था और उसी के ऊपर लोग खड़े थे। मूर्ति की ऊंचाई भी अधिक थी। इसकी वजह तार से स्पर्श करने से हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से साहिल नाम के युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य झुलस गए। -महेंद्र सिंह तंवर- डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed