{"_id":"674c9e61cda043d1440435c3","slug":"amritsar-chhapra-nine-rapti-sagar-delayed-by-five-hourspassengers-worried-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124775-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अमृतसर-छपरा नौ तो राप्ती सागर पांच घंटे रही लेट...यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अमृतसर-छपरा नौ तो राप्ती सागर पांच घंटे रही लेट...यात्री परेशान
Sun, 01 Dec 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान हैं। रविवार को जहां अमृतसर-छपरा डाउन एक्सप्रेस नौ घंटे लेट है तो राप्ती सागर पांच घटे देरी से चल रही है। वहीं गोरखपुर-पुणे डाउन एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से चल रही है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
वैसे तो पूर्वांचल में कोहरे का असर अभी काफी कम है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के चलते ट्रेनें देरी से चल रही है। खासकर डाउन ट्रेनें कई-कई घंटे देर से आ रही हैं। रविवार को अमृतसर-छपरा डाउन एक्सप्रेस करीब नौ घंटे देरी से चली। इस ट्रेन को सुबह 7:48 बजे खलीलाबाद स्टेशन पर पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन शाम को आई।
इसी तरह राप्तीसागर डाउन एक्सप्रेस भी पांच घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन को दोपहर 2:06 बजे खलीलाबाद पहुंचना था, लेकिन देर शाम तक आई।
वहीं पुणे-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेनों के देरी से चलने के चलते यात्री स्टेशन पर इंतजार करते देखे गए। खलीलाबाद स्टेशन पर मिले सुरेशचंद्र और सतीश आदि ने बताया कि छपरा जाना है, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण इंतजार करने की मजबूरी है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्रभारी अधीक्षक डॉ. एके गौड़ का कहना है कि ट्रेनें कुछ देरी से चल रही हैं, जल्द ही इसमें सुधार आएगा।