फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ami 'will be used to prevent sewage treatment plant

‘आमी’ में गंदा पानी रोकने के लिए लगेंगे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Thu, 07 Feb 2019 05:22 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 07 Feb 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Ami 'will be used to prevent sewage treatment plant
‘आमी’ में गंदा पानी रोकने के लिए लगेंगे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। आमी नदी को प्रदूषण से मुक्ति के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की पहल रंग लाने लगी है। जल निगम ने आमी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। 52 करोड़ का प्रस्ताव तैयार जल निगम मुख्यालय को भेजा गया है। 
विज्ञापन

आमी नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लगातार आंदोलन हुए हैं। इसी बीच एनजीटी की टीम ने मगहर आकर न सिर्फ अधिकारियों के साथ बैठक की, बल्कि आमी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। शुरुआत में जल निगम ने प्रस्ताव तैयार कराया, लेकिन बजट अधिक होने के कारण बात नहीं बनी। इसके लिए एनजीटी ने नमामि गंगे परियोजना में शामिल करने के निर्देश दिए। एनजीटी का निर्देश मिलते ही जल निगम ने जिले के दो स्थानों को चिह्नित किया, जहां से आमी में गंदा पानी गिरता है। इसमें मगहर के रेलवे स्टेशन के पास नाला तथा दूसरा चकपिहानी गांव में गिरने वाला नाला शामिल है। जल निगम ने खलीलाबाद शहर के नजदीक चकपिहानी गांव के पास खलीलाबाद शहर के नालों के गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए 33 करोड़ 20 लाख का, जबकि मगहर रेलवे स्टेशन के पास गिरने वाले नाली के गंदा पानी को रोकने के लिए 18.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है है। इन दोनों स्थानों पर जल निगम सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगा। एनजीटी लगातार इस पर नजर रखे हुए है, ताकि जल्द यह काम शुरू हो सके।              
विज्ञापन

जल निगम के अधिशाषी अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार करा लिया गया है। प्रस्ताव को जल निगम मुख्यालय को भेजा गया है। वहां से फाइल में कुछ खामियां बताई गई थी, जिसे दूर कराया जा रहा है। इसके बाद सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। उम्मीद है कि इसे जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed