{"_id":"65316a9e7b751f98610e11bb","slug":"ambulance-and-truck-collide-five-injured-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4436-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एंबुलेंस और ट्रक में टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एंबुलेंस और ट्रक में टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन
बीएमसीटी मार्ग के दुधारा के पास हादसे में छतिग्रस्त हुआ एबूलेंस।संवाद
घायल को लेकर एंबुलेंस कैली अस्पताल बस्ती जा रहा था
बीएमसीटी मार्ग स्थित दुधारा चौराहे पर हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां/लोहरौली। बृहस्पतिवार को बीएमसीटी मार्ग पर स्थित दुधारा चौराहे के निकट एंबुलेंस और ट्रक के आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एंबुलेंस में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बीएमसीटी मार्ग पर स्थित दुधारा चौराहे के पास बृहस्पतिवार को अपराह्न लगभग तीन बजे बस्ती की तरफ से आ रहा खाद लदा ट्रक व मेंहदावल की तरफ से आ रही एंबुलेंस 108 के आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एंबुलेंस में सवार खुशबू पत्नी राजेश 25 वर्ष, कृष्णा पुत्र राजेश तथा सोनाक्षी चार साल निवासी बखिरा और सचिन पुत्र राधेश्याम 20 साल निवासी दशही थाना लालगंज जनपद बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस चालक बस्ती जनपद के विशाल सिंह 23 वर्ष को भी गंभीर चोट आई। इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस्ती जनपद के सचिन अपनी बहन के घर जा रहा था कि रास्ते में हादसे में वह घायल हो गया था। घायल सचिन को लेकर बहन के घरवाले एंबुलेंस से बस्ती कैली अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में यह दूसरा हादसा हो गया।
ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा ड्राइवर समेत बैठे पांच लोग घायल हो गए। वहीं एंबुलेंस ड्राइवर की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।