{"_id":"65f49ecb37a38494e20b3eed","slug":"ambedkar-statue-controversy-villagers-surrounded-the-collectorate-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111360-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर प्रतिमा विवाद : ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर प्रतिमा विवाद : ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट का किया घेराव
Sat, 16 Mar 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
- काली मंदिर परिसर में प्रतिमा लगाने की मांग
- डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद में काली मंदिर परिसर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने के आदेश के बाद नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर प्रतिमा उसी जगह रखने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है।
रसूलाबाद के ग्रामीण शुक्रवार को बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंच गए। इस दौरान नारेबाजी करने लगे। जब तक पुलिस ने उन्हें रोक पाती तब तक ग्रामीण कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में खलिहान की जमीन है। गांव के लोग डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए हैं। जबकि एक व्यक्ति इसका विरोध कर रहा है। प्रतिमा हटाने के लिए दबाव देता है और गाली भी देता है। ग्रामीणों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी एसडीएम के समक्ष भी गाली दे रहा था। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों की बात सुनीं और कहा कि बिना अनुमति के कही भी प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती है। इसके लिए एसडीएम को नामित किया गया है। वह जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। इसके बाद ग्रामीण घर लौट गए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम को दी गई है।