फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ambedkar statue controversy: Case registered against 50 including 10 named

आंबेडकर प्रतिमा विवाद : 10 नामजद समेत 50 पर केस दर्ज

Tue, 19 Mar 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 19 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue controversy: Case registered against 50 including 10 named
- खलीलाबाद क्षेत्र के रसूलाबाद गांव का मामला
विज्ञापन

-चौकी प्रभारी मगहर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में बिना किसी अनुमति के आंबेडकर प्रतिमा लगाने पर उपजे विवाद में पुलिस ने दस नामजद व 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई चौकी प्रभारी मगहर के रिपोर्ट पर की है।
चौकी प्रभारी मगहर अमित कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिए रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद में काली मंदिर सरकारी जमीन पर स्थित है। मंदिर से लगभग 15 फीट की दूरी पर अनिल यादव पुत्र स्वर्गीय शिवप्रसाद, ईश्वरचन्द पुत्र रामसुभग, शिवशकर यादव पुत्र स्वर्गीय चौथी यादव, राजू प्रसाद पुत्र रामलाल, राजमंगल पुत्र अज्ञात, शीला देवी पत्नी धर्मेन्द्र, गायत्री देवी पत्नी शेषमन, गीता देवी पत्नी गिरधारी, मीना देवी पत्नी राजू प्रसाद, सोनी पत्नी उमेशचन्द निवासी ग्राम रसूलाबाद व अन्य 35 से 40 अज्ञात निवासी रसूलाबाद ने सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए अवैध रूप से आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

जिससे रसूलाबाद गांव में वैमनस्यता व उन्माद फैल गया। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारी को सूचना दी गई। जिस पर राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने बताया कि जिस भूमि में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई, वह भूमि सरकारी अभिलेखों में खलिहान की भूमि है। खलिहान की जमीन में अतिक्रमण संबंधी रोक पहले से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों ने लोगो को समझाया व आंबेडकर प्रतिमा को वहां से हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कहा। बावजूद इसके लोगों ने आदेश का अनुपालन नहीं किया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव में वैमनस्यता फैलाकर अनुचित लाभ लेने के लिए विवाद में शामिल लोगों ने साजिश के तहत कार्य किया।

18 मार्च को राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने आंबेडकर प्रतिमा को हटवाया। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने इस मामले में दस नामजद व 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed