{"_id":"5fd50a1b8ebc3e3d930346a6","slug":"allegation-to-kill-an-woman-by-giving-poision-khalilabad-news-gkp376615118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर देकर विवाहिता को मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर देकर विवाहिता को मारने का आरोप
विज्ञापन
जहर देकर विवाहिता को मारने का आरोप
बुलाने पर पति नहीं आया तो छह वर्षीय बेटी ने मां को दी मुखाग्नि
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, उसके बाद होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के बेलहर खुर्द के टोला बभनी में मायके में आई एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ी तो लोग मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां बृहस्पतिवार की रात में उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुुुरालियों पर जहर देकर बहन को मारने का आरोप मढ़ा है। काफी इंतजार के बाद बुलाने पर भी जब पति नहीं आया तो शनिवार को छह वर्षीय बेटी ने मां को मुखाग्नि दी।
बेलहर खुर्द के टोला बभनी निवासी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन तूलिका श्रीवास्तव की शादी सात वर्ष पूर्व बस्ती जिले के शिवनगर गनेशपुर निवासी शिशिर श्रीवास्तव पुत्र वीरेंद्र प्रताप के साथ हुई थी। बहन की छह वर्षीय बेटी है। आरोप है कि शुरू से ही ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। यहां तक कि उसे अक्सर लाकर मायके में पहुंचा देते थे। कुछ दिन पूर्व बहन की तबीयत खराब हो गई तो ससुराल वाले उसे लाकर मायके छोड़ गए। ठीक हो जाने के बाद ही ले जाने की बात बताए थे। नौ दिसंबर को वह अपनी मौसी के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। इसी बीच बहन की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिस पर पति को फोन किया तो वह अपने बहनोई के साथ आया और बस्ती ले जाकर दवा कराकर फिर वापस बभनी छोड़कर चला गया। वह घर लौटे तो उसकी तबीयत और बिगड़ गई। दस दिसंबर को मामा के साथ बीमार बहन को मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराए, जहां जांच में पता चला कि बहन को जहर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव मिलने के बाद काफी फोन के बाद भी जब पति नहीं आया तो मृतका की छह वर्ष की बेटी ने शनिवार की शाम राजघाट आमी नदी पर मां को मुखाग्नि दी। पीड़ित भाई ने बेलहर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की इंतजार की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।