फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   allegation of rape

जिम प्रशिक्षक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 17 Nov 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
allegation of rape
जिम प्रशिक्षक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने जिम सेंटर के संचालक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह स्वस्थ रहने के लिए शहर में संचालित एक जिम सेंटर में जाती थी। आरोप है कि 15 नवंबर को वह शहर में जरूरी काम से गई थी। उसी समय जिम सेंटर का प्रशिक्षक मिल गया और उससे बातचीत करने लगा। आरोप है कि प्रशिक्षक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ अज्ञात जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे लाकर शहर में छोड़ गया। उसे जब पूरी तरह होश आया तो वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed