{"_id":"659c3b3d29cc42fc89058a3d","slug":"allegation-of-murder-on-wife-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8004-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साहब! बहू और उसके प्रेमी ने मिलकर कर दी बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साहब! बहू और उसके प्रेमी ने मिलकर कर दी बेटे की हत्या
Mon, 08 Jan 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
थाने पर तहरीर देने पहुंचे मृतक जयप्रकाश पांडेय के पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की मौत के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के पिता और माता धनघटा थाने में पहुंचकर अपने बहू और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
पिता का आरोप है कि वह अपने दो बेटों और पत्नी के साथ लखनऊ में रहते हैं। उनका एक लड़का अपनी बीवी-बच्चों के साथ घर पर रह रहा था। 31 दिसंबर को दुबई से वह घर लौटा। बेटे को भनक लगी कि उसकी पत्नी और गांव निवासी एक युवक से अवैध संबंध है। उसने इस पर पत्नी से पूछताछ की तो उसको नागवार लगा। चार जनवरी को बहू और उसके प्रेमी ने अपने तीन चार सहयोगियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने के बाद उसके शव कहीं छुपा दिया। इसकी जानकारी जब उनको हुई तो वह गांव पर पहुंचे और पूरा वाकया जानकर दंग रह गए।
उनका कहना है कि पांच जनवरी को वह थाने में मौखिक सूचना देने के बाद लखनऊ लौट गए। सोमवार को अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल कुमार ने कहा कि इस मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।