{"_id":"673e1dbca699f9c16904affd","slug":"allegation-of-fraudulent-tender-worth-crores-on-gem-portal-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-124135-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फर्जी तरीके से जेम पोर्टल पर करोड़ों के टेंडर का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फर्जी तरीके से जेम पोर्टल पर करोड़ों के टेंडर का आरोप
Wed, 20 Nov 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सेमरियावां महमूद आलम चौधरी द्वारा जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को वर्तमान प्रमुख मजहरून्निशां एवं खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध फर्जी तरीके से जेम पोर्टल पर पांच से छह करोड़ रूपये के फर्जी तरीके से टेंडर करने एवं उसकी जांच कर कार्रवाई की मांग करने का शिकायत पत्र दिया है। जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है तथा एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि वर्तमान प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा पिछले चार वर्षों से क्षेत्र पंचायत की बैठक में कोई कार्ययोजना न बनने के पश्चात 121 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम पर क्षेत्र के 113 ग्राम पंचायतों में सिमेंटेड बेंच एवं सोलर लाइट और क्षेत्र पंचायत कार्यालय को नए तरीके से मरम्मत कर जेम पोर्टल पर टेंडर करके फर्जी तरीके भुगतान के प्रयास में हैं तथा सरकारी धन की बंदरबांट की कोशिश की जा रही है। पांच से छह करोड़ का टेंडर किया गया है।
शिकायत पत्र के आधार पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके पांडेय एवं उपायुक्त मनरेगा डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है तथा उक्त प्रकरण की जांच गहनता से करने का निर्देश दिए हैं।