फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegation of accepting money to register a name in land records; audio goes viral.

Sant Kabir Nagar News: गाटा में नाम दर्ज कराने के नाम पर रुपये लेने का आरोप, ऑडियो वायरल

Fri, 12 Jun 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Allegation of accepting money to register a name in land records; audio goes viral.
संतकबीरनगर। तहसील खलीलाबाद क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल पर गाटा में नाम दर्ज कराने के नाम पर रुपये लेने और कार्य न करने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा एक वीडियो और दो कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल ऑडियो और वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक के बुढ़ाननगर गांव निवासी सद्दाम ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि जमीन संबंधी कार्य कराने के लिए हल्का लेखपाल रामचंद्र ने उनसे कई किश्तों में 68 हजार रुपये लिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद काफी समय बीत जाने पर भी नाम संबंधित गाटा संख्या में दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार अपना कार्य कराने अथवा रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन उसे केवल आश्वासन मिलता रहा। न तो उसका कार्य हुआ और न ही रुपये वापस किए गए। इस बीच संबंधित लेखपाल का स्थानांतरण उंचहराकला गांव में हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल दो अलग-अलग ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर लेखपाल पीड़ित से पहले दो दिन और दूसरे ऑडियो में एक सप्ताह के भीतर रुपये लौटाने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। सद्दाम का आरोप है कि वह करीब एक वर्ष से रुपये वापस पाने के लिए चक्कर लगा रहा है।

मामले को सार्वजनिक करते हुए पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं लेखपाल रामचंद्र ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार के कार्य के लिए कोई रुपये नहीं लिए गए हैं। संबंधित युवक से जमीन संबंधी किसी कार्य को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। उनके अनुसार लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed