{"_id":"65736e1d3beec4c12405b384","slug":"allegation-against-investigator-and-female-constable-signature-made-on-plain-paper-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-9530-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवेचक और महिला आरक्षी पर आरोप, सादे कागज पर कराया हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवेचक और महिला आरक्षी पर आरोप, सादे कागज पर कराया हस्ताक्षर
Sat, 09 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है मामला
बर्डपुर। कपिलवस्तु थाने की पुलिस पर कार्रवाई करने में लापरवाही का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने विवेचक और एक महिला आरक्षी पर सादे कागजात पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बर्डपुर नंबर एक काजीपुर निवासी नदीम ने तीन दिसंबर को अपहरण कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में अगले दिन मुकदमा दर्ज कर छह दिसंबर को किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी की माता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि विवेचक और एक महिला आरक्षी से उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। इसी पर नोटरी बनवाकर उसमें किशोरी के आंतरिक और बाह्य परीक्षण न कराने पर सहमति दिखा दिया। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कोर्ट में उसका बयान हो चुका है। शिकायतकर्ता गलत आरोप लगा रही है।