{"_id":"65a59d11d225c1b5bf00d90b","slug":"allegation-aanganbadi-worker-of-money-usurp-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-8340-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप
Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
गांव की ही महिला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर आरोप मढ़ा, पुलिस को दी तहरीर
कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप लगा है। गांव की ही महिला ने आंगनबाड़ी संचालिका पर आरोप मढ़कर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर केस दर्ज किया है।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पीड़िता पुनिता पत्नी विजय कुमार ग्राम सरैया ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज यादव पत्नी राम यादव ने आंगनबाड़ी में नौकारी दिलाने का झांसा देकर कहा कि ढाई लाख रुपये लगेंगे और तुम्हारी नौकरी लग जाएगी। तब पीड़िता ने कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं हैं। इसके बाद उसने दो किस्तों में दो लाख चालीस हजार नकद दे दिया।
कुछ दिन बीतने के बाद जब उसने सरोज देवी से पूछा कि उसकी नौकरी का क्या हुआ तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा कि कैसी नौकरी, तो उसने कहा कि जब आप नौकरी नहीं लगवा सकती हैं तो रुपये वापस कर दीजिए।
विज्ञापन
इस पर सरोज यादव ने एक नवंबर 2023 को अपने पति श्री राम यादव के साथ मिलकर अपने दरवाजे से भगा दिया। कहा कि जाओ तुम्हारे रुपये नहीं देंगे। जो तुमको करना हो कर लेना। कोतवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर मामले में उक्त आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।