फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   All trains full on Holi, no confirmed tickets till May

Sant Kabir Nagar News: होली पर सभी ट्रेनें फुल, मई तक कंफर्म टिकट नहीं

Fri, 01 Mar 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
All trains full on Holi, no confirmed tickets till May
यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वर्तमान में सहालग का समय चल रह है, जबकि होली का पर्व आने में 24 दिन शेष है। ऐसे में बाहर से घर आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। होली के बाद जाने के लिए ट्रेनों में सीट ही नहीं है। लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। रोजाना खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मुबई, दिल्ली, सूरत, कानपुर आदि के लिए टिकट की आस में पहुंच रहे है लोगों को निराशा हाथ लग रही है। मई तक किसी भी ट्रेन में टिकट नहीं है।
बृहस्पतिवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन करीब सवा छह बजे पहुंची तो ट्रेन में चढ़ने के लिए आपाधापी मच गई। जिन लोगों का टिकट कंफर्म था, उन्हें तो सीट मिल गई, लेकिन जिनका टिकट कंफर्म नहीं थो, उन्हें जरनल कोच में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इसी के बाद लोक मान्य सुपर फास्ट एक्सप्रेस आई तो उसमें भी यात्रियों को प्रवेश के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों का कहना था कि शादी विवाह और होली नजदीक होने के कारण टिकट कंफर्म नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कोटा जाना है, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिल पाया है। जिसके कारण जनरल कोच में सफर करने की मजबूरी है। ट्रेन के कोच में प्रवेश करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभय चौधरी, यात्री

मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए हैं। टिकट कंफर्म नहीं हो पाया है। जिसके कारण परेशानी खड़ी हो गई है। जाना जरूरी है, इसलिए किसी तरह यात्रा करेंगे।
- प्रदीप अग्रहरि, यात्री

मुम्बई के लिए टिकट के लिए आए थे, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। मई तक टिकट मिलने की संभावना भी नहीं है। ऐसे में वापस जाने की मजबूरी है।
- मन्नी, यात्री

होली के पर्व पर बंगलूरू में रहने वाले परिवार को घर वापस आना है। इसके लिए टिकट के लिए आए थे। मई तक किसी भी ट्रेन में टिकट नहीं है। ऐसे में वापस जाना पड़ रहा है।
- हृदय नारायण, यात्री


वर्तमान में भीड़ कुछ ज्यादा है। होली के बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वैसे यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
- एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed