{"_id":"67800b33b7d22c9ba20c82d1","slug":"all-three-accused-of-firing-and-arson-arrested-vehicle-and-weapon-recovered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-126818-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: फायरिंग व आगजनी के तीनों आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी और असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: फायरिंग व आगजनी के तीनों आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी और असलहा बरामद
Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के अंसार टोला के सामने दो दिन पूर्व हुई फायरिंग व मड़या में हुई आगजनी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस को घटना में प्रयुक्त गाड़ी और असलहे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में खुलसा करते हुए घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके जेल भेज दिया।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आठ जनवरी को पीड़ित नसरुद्दीन पुत्र गुलाम रसूल निवासी मोहल्ला अंसार टोला ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर देकर बताया कि सात जनवरी की रात करीब 10 बजे आरोपी प्रेमप्रकाश सिंह पुत्र स्वर्गीय राजबलि सिंह निवासी ऊनखास थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुर्गेश पाल पुत्र योगेन्द्र पाल निवासी परसा झकरिया थाना दुधारा ने जान मारने की नीयत से उन्हें व उनके भाई के ऊपर फायरिंग की।
साथ ही सुधाकर सिंह उर्फ राणा सिंह उर्फ छोटू पुत्र शिवाजी सिंह निवासी उनखास थाना कोतवाली खलीलाबाद ने उक्त घटना में सहयोग किया। जिसके बाद कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में चौकी प्रभारी बरदहिया ललितकांत की टीम ने नामजद आरोपियों को समय माता मंदिर पिज्जा गली रोड के निकट स्थित से एक नाजायज पिस्तौल, पांच खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी एवं साक्ष्यों के आधार पर आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों के खिलाफ समस्त वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया गया।
खाना खाकर पी शराब, इसके बाद दिया घटना को अंजाम : एएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया गया कि वह चंदन सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासी अतरौरा से पिस्टल प्राप्त किया था।
कुछ समय पहले उसका, राणा व दुर्गेश पाल का नसीरुद्दीन व खुर्शीद से विवाद हो गया था। सात जनवरी को वह दुर्गेश पाल के साथ ढाबे पर खाना खाए व शराब पिए।
उसी समय राणा सिंह ने उनके मोबाइल पर काॅल किया। उसके बहकावे में आकर वह दुर्गेश पाल के साथ मोटरसाइकिल से मीट मंड़ी पहुंचा, जहां खुर्शीद का मुंहबोला भाई नसरुद्दीन मिला। जिसपर उन्होंने फायर कर दिया। उसके बाद वह व दुर्गेश पाल खुर्शीद के दुकान पर गए और उसकी दुकान में आग लगाकर वहां से फरार हो गए।