फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   "All except the first voting

‘सब काम छोड़कर पहले करें मतदान’

Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
"All except the first voting
बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर बुधवार को खलीलाबाद में स्कूली बच्चों ने चार किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं से 27 फरवरी को वोट डालने की अपील की। बच्चों ने आह्वान किया कि सब काम छोड़कर पहले मतदान करें। वहीं सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


एचआरपीजी कॉलेज से मोती चौराहा, बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी स्थान चौराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास पर तक लगभग चार किलोमीटर तक स्कूली-कॉलेज के छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। मानव शृंखला का निरीक्षण प्रभारी डीएम एसएन शुक्ल, एसपी हीरालाल, एएसपी एके वर्मा, बीएसए गजराज यादव, एचआरपीजी कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष डॉक्टर पूर्णेश सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रत्यूष दुबे ने किया। प्रभारी डीएम ने कहा कि मतदाताओं को लोकतंत्र की मर्यादा एवं आस्था को कायम रखने के लिए निष्पक्ष रूप से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर एसडीएम रामजीवन, प्रफुल्ल त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। मानव शृंखला में एचआरपीजी कॉलेज, एचआर इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, गन्ना विकास विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक विद्यालय गोला रगड़ गंज, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय आदि के छात्र शामिल रहे। वहीं सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने भारत का नक्शा बनाया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, आलोक श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में विकास भवन में सीडीओ लाल जी यादव, जिला चिकित्सालय पर सीएमओ डॉक्टर एपी श्रीवास्तव समेत सभी सरकारी कार्यालयों में मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बूधा बांध, बूधा कला, प्राथमिक विद्यालय भेलवासी, भुवनडाड़, चंगेरा मंगेरा, कन्या सौरहा सिंहोरवा, यूपीएस बूधाबांध, सिंघोरवा दीधर के छात्र छात्राओं ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद यादव, अजीत सिंह, निशा शुक्ला, अनीता सिंह, चंडी प्रसाद, सुनीता राय, मालती त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार बघौली के प्राथमिक प्रथम व पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस अवसर पर रामजीत, प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय छितरापार, देवपुर के बच्चों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रेम नारायण राय, मो सलीम, खुर्शीद अहमद, जोखन प्रसाद,नन्दलाल, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत दिनेश राय, एपीओ ऋषि सिंह, अमित श्रीवास्तव, हनुमान शुक्ल, दिग्विजय नाथ पांडेय, अमरनाथ आदि मौजूद रहे। 

वहीं हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील धनघटा में रैली निकाल कर जहां लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया वही तहसील प्रागंण में कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान के लिए जागरुक किया गया। इस मौके पर अच्छा कार्य करने के लिए 16 बीएलओं को प्रमाण पत्र दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed