फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aklenunnisha win in jila panchyat election

कार्यकर्ताओं में खुशी

Mon, 08 Jul 2019 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Aklenunnisha win in jila panchyat election
सेमरियावां ब्लॉक सभागार में मतगणना करते कर्मचारी। - फोटो : KHALILABAD
अकलैनुन्निशा बनीं जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन

- अकलैनुन्निशा पत्नी गौहर अली खान को मिले 5083 मत
- जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 12 सेमरियावां तृतीय के लिए छह जुलाई को हुआ था मतदान
- सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर नौ टेबल पर छह राउंड चली मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य पद के रिक्त पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को सेमरियावां ब्लॉक सभागार में हुई। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर बारह बजे तक चला। जिसमें अकलैनुन्निशा पत्नी गौहर अली खान ने 7249 मत हासिल कर जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशी को एडीएम रणविजय सिंह ने प्रमाण पत्र दिया। अकलैनुन्निशा की जीत पर समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ाया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
एआरओ एसके तिवारी ने बताया कि सेमरियावां तृतीय के वार्ड नंबर 12 के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के सामान्य महिला के उपचुनाव के मतदान के लिए 35 गांवों में 33 पोलिंग स्टेशनों पर 52 पोलिंग बूथ पर चुनाव हुआ था। चुनाव में पड़े 11470 वोटों की गिनती की गई। मतगणना छह राउंड में हुई। एक से पांच राउंड में नौ-नौ बूथ और छठवें राउंड में सारे बूथ के मतपत्रों की गणना हुई। जिसमें अकलैनुन्निशा पत्नी गौहर अली खान को 7249 मत, इसरत जहां पत्नी असगर अली को 2166 वोट, गुड़िया पत्नी अनिल सोनी को 1946 वोट प्राप्त हुआ है। 109 मत अवैध मिला है। अकलैनुन्निशा पत्नी गौहर अली खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इशरत जहां पत्नी असगर अली से 5083 मत अधिक मिले हैं। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर एस पी सिंह व सीओ सदर मतगणना की देखरेख करते रहे। बीडीओ आरके चतुर्वेदी व एडीओ पंचायत शशिभूषण पांडेय व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

---------
एक बीडीसी व चार ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध हुए
बीडीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि डारीडीहा के वार्ड संख्या 68 के लिए एक उम्मीदवार होने से पुष्पा को निर्विरोध बीडीसी निर्वाचित किया गया है। साथ चार ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध हुए है। जिसमें टेमारहमत के सहीदुद्दीन, तेनुहारी दोयम की प्रभावती, अहिरौली प्रथम की अनीता व दरियाबाद के मिठ्ठू लाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अकलैनुन्निशा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
सपा जिलाध्यक्ष व नव निर्वाचित अकलैनुन्निशा के पति गौहर अली खान ने अपने आवास पर समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता की जीत है। जनता का सहयोग व प्यार काफी सराहनीय रहा है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरपूर कोशिश रहेगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद, सपा नेता सैयद फिरोज अशरफ, जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू, मोहम्मद अहमद, पूर्व प्रधान वकील अंसारी, याकूब प्रधान, जफीर चौधरी, आमिर खान, रवींद्र, एखलाक प्रधान, शब्बीर प्रधान, मिसबाहुद्दीन आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed