{"_id":"689a2fd86b05bf9a0405dff0","slug":"agriculture-department-raided-to-check-technical-grade-urea-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136854-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: टेक्निकल ग्रेड यूरिया की जांच के लिए कृषि विभाग ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: टेक्निकल ग्रेड यूरिया की जांच के लिए कृषि विभाग ने मारा छापा
Mon, 11 Aug 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
डस्ट्रीएल एरिया में टेक्निकल यूरिया की जांच करते कृषि अधिकारी
संतकबीरनगर। टेक्निकल ग्रेड यूरिया की विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों की जांच के लिए कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की दो संयुक्त टीमें बनाई हैं। सोमवार को उप कृषि निदेशक , जीएम डीआईसी एवं एसडीएम खलीलाबाद की संयुक्त टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया, जबकि दूसरी संयुक्त टीम में जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अपर एसडीएम ने जनपद में हाईवे किनारे स्थित पांच डीईएफ यूरिया पंप का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में कृषक अनुदानित यूरिया का प्रयोग नहीं पाया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. शैलेश यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गोपाल एग्रो इंडस्ट्रीज, कपिला कैटल फीड इंडस्ट्रीज, प्राइम एवियन फीड इंडस्ट्रीज, कबीर ऑयल कंपनी की जांच की गई। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठानों के संचालकों को निर्देश दिया गया कि केवल टेक्निकल ग्रेड यूरिया का ही प्रयोग किया जाए।
छापे के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान द्वारा यूरिया का प्रयोग कैटल फीड बनाने में नहीं किया जा रहा था। हालांकि डीईएफ यूरिया के रैंडम तीन नमूने लिए गए। नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट में अमानक आने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।