फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   agricultur sector

राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान के बीज उपलब्ध : पीसी विश्वकर्मा

Thu, 25 May 2023 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
agricultur sector
संतकबीरनगर। राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान के बीज उपलब्ध हैं। किसान यहां से बीज प्राप्त कर नर्सरी की तैयारी करें।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद की सबसे प्रचलित एवं किसानों में लोकप्रिय धान प्रजाति सांभा मंसूरी (बीपीटी 5204), गोल्डन मंसूरी (एमटीयू 7029), सरयू-52, सीओ-51, धान पंत-24 उपलब्ध हो गई है।

उन्होंने बताया कि सीओ-51 ऐसी प्रजाति है, जो 100 से 105 दिन में तैयार हो जाती है। धान की फसल जल्दी लेनी हो तो धान प्रजाति सीओ-51 का प्रयोग करें। पंत-24, सरयू-52 एवं सीओ-51 मोटी श्रेणी में धान प्रजाति है। आधारीय महीन धान रुपये 3970 प्रति क्विंटल, मोटा धान रुपये 3940 प्रति क्विंटल, जबकि प्रमाणित धान बीज के महीन श्रेणी का रुपये 3824 प्रति क्विंटल एवं मोटे धान का रुपये 3796 प्रति क्विंटल है। बीज पर 50 फीसदी अनुदान किसानों को उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। किसान बीज को प्राप्त कर ट्राइकोडरमा से शोधित करके नर्सरी तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed