{"_id":"5f47f1488ebc3eaad348bfdf","slug":"agitation-at-khalilabad-bloc-khalilabad-news-gkp363303360","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के अंतिम दिन खलीलाबाद ब्लॉक पर गरजे मनरेगा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के अंतिम दिन खलीलाबाद ब्लॉक पर गरजे मनरेगा कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल के अंतिम दिन खलीलाबाद ब्लॉक पर गरजे मनरेगा कर्मी
संतकबीरनगर। आल इंडिया मनरेगा इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन मनरेगा कर्मियों ने खलीलाबाद ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा कर्मियों ने उत्पीड़न, शोषण व अल्प मानदेय का विरोध किया और सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
खलीलाबाद ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने कहाकि ग्राम रोजगार सेवकों को अल्प मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों को स्वास्थ्य दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय के भुगतान के लिए कंटीजेंसी पर आधारित व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने, नगर निकायों में शामिल हो चुके ग्राम पंचायतों को रिक्त ग्राम पंचायतों में समायोजित करने की जरूरत है। जिला मीडिया प्रभारी विजय चौधरी ने कहा कि यदि सरकार ने मनरेगा कर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि अल्प मानदेय से मनरेगा कर्मियों के परिवार का भरण पोषण संभव नहीं है। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान रामअनुज, संतकुमार, जर्नादन यादव, सोहन कुमार, विजय प्रताप, दिलीप कुमार, राधिका, माया, निर्मला मौर्य, कौशिल्या, उर्मिला, यशवंत सिंह, रेनू सिंह, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, दिग्विजय मौर्य, साहबराम यादव, लवकुश, जय सिंह, गौस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
काली पट्टी बांधकर हड़ताल पर रहे मनरेगा कर्मी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य बहिष्कार किए। इस दौरान एडीओ पंचायत दिनेश राय को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष रामचेत ने संविदा पर कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों को स्थायी करने तथा ग्राम रोजगार सेवकों को 24000 रुपये न्यूनतम मानदेय के नियमित भुगतान की मांग की। मनरेगा कर्मियों का केंद्र की सभी ग्रामीण योजनाओं के क्रियान्वयन में योगदान लेने के साथ ही दुर्घटना बीमा, मुआवजा, ईपीएफ, कटौती, अनुकंपा के आधार पर नौकरी, विभिन्न प्रकार भत्ता जैसे महंगाई भत्ता आदि सुविधा दी जाए। इस दौरान अतुल जायसवाल, नारद, अनुज सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, कमलेश तिवारी, वीरेंद्र सामंत, अनिल मौर्य, अशोक कुमार, सुनील कुमार, घनश्याम, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।