{"_id":"5ae0c5024f1c1bed778b4f8f","slug":"agitated-at-cmo-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीएमओं कार्यालय पर धरना देते भाकियू के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ भाकियू ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में कोताही के लिए सीएमओ के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बाद में अपर सीएमओ को ज्ञापन दिया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्रा ने कहा कि सांथा के पुराने अस्पताल पर चिकित्सक की तैनाती न होने से क्षेत्र के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार आंदोलन किया गया। हर बार आश्वासन ही मिलता रहा। उन्होंने कहा कि सांथा में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। इसी प्रकार मेंहदावल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बाहर भेजा जाता है।
ऐसे में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरा नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। धरना के दौरान ही अपर सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला पहुंचे और कहा कि सांथा के पुराने अस्पताल पर चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। अन्य समस्याओं का भी जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
धरना में लक्ष्मण पांडेय, करम हुसेन, नरसिंह, प्रेम वर्मा, हरिहर यादव, ध्रुप साहनी, दयाराम, रामानुज चौधरी, रामचंद्र, रामाज्ञा, भोला गुप्ता, डॉ. जमील, नित्यानंद, कुल भूषण, महारथी, अकरम चौधरी, जुबेर अहमद, विसमिल्लाह, मु.सईद, रमईराम चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।