फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Agents and workers could not gauge the attitude of voters

Sant Kabir Nagar News: मतदाताओं के रुख को नहीं भांप सके एजेंट और कार्यकर्ता

Sun, 26 May 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 26 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Agents and workers could not gauge the attitude of voters
- सुनी सबकी लेकिन ईवीएम में बटन अपने मन का दबाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। छठे चरण के मतदान में शनिवार को मतदाताओं के रुख को कोई भांप नहीं सका। भाग्यविधाता सुबह सारे काम छोड़कर घर से निकले और ईवीएम का बटन दबाने के बाद घर लौटे। तेज धूप की वजह से कोई भी बूथों पर नहीं रुका। जिसकी चलते एजेंट और कार्यकर्ता मतदाताओं के मन को भांप नहीं पाए।

खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में सुबह 9.20 बजे तक बूथ संख्या 372 पर कुल मत 322 में से 133 पड़े थे। यहीं पर बूथ संख्या 371 पर 844 में से 150 मत पड़े थे। बूथ संख्या 370 पर 917 मतों में 168 पड़ चुके थे। इसी तरह सुबह 9.20 बजे प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम में बूथ संख्या 390 पर कुल 964 में 170 मत पड़े थे। इसके अलावा बूथ संख्या 391 में 1139 मतों में 130 मत और बूथ संख्या 388 पर कुल 1099 मतों में 170 पड़ चुके थे।
विज्ञापन

वहीं खलीलाबाद के जीपीएस इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे बूथ संख्या 360 पर 1161 मतों में 241, बूथ संख्या 361 पर 1066 मत में से 202 पड़ चुके थे। साथ ही सुबह 11:45 बजे खलीलाबाद के प्राथमिक विद्यालय चकदही पर बूथ संख्या 410 पर कुल 925 मत में 356 मत डाले जा चुके थे। इसके अलावा बघौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बघौली में दोपहर 12:50 बजे तक बूथ संख्या 487 पर 1370 मतों में 392 मत डाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत बखिरा के प्राथमिक विद्यालय बखिरा प्रथम पर दोपहर 1:10 बजे बूथ संख्या 407 पर कुल 933 मतों में 336 मत पड़ चुके थे। दोपहर 1:15 बजे से बखिरा के कंपोजिट विद्यालय मेड़रापार में बूथ संख्या 446 पर 870 मतों में 375 मत डाले जा चुके थे। बूथ संख्या 447 पर 751 मत में 232 मत लोगों ने डाले थे। सुबह के समय बूथों पर लोगों की भीड़ रही, लेकिन नौ बजे के बाद ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा रहा। इस दौरान मतदाता मत डालकर सीधे घरों को चल दिए। जिससे बूथों पर मौजूद एजेंट व अन्य लोग मतदाताओं के मन को भाप नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed