फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After widening, the road became visible...the tracks disappeared

Sant Kabir Nagar News: चौड़ीकरण के बाद सड़क दिखने लगी...पटरियां गायब हो गईं

Sun, 07 Sep 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
After widening, the road became visible...the tracks disappeared
शहर के बरदहिया जाने वाले सड़क चौड़ी हुई पर पटरी गायब हो गई-संवाद
संतकबीरनगर। शहर की मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया है। इससे कई जगह पटरियां गायब हो गई हैं, तो कई जगह सिमट गई हैं। इसके चलते आने-जाने में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यही नहीं कहीं सड़क ऊंची होने से भी परेशानी खड़ी हो गई है। इससे वाहन चालकों को दुर्घटना का भय बना रहता है। नगर पालिका ने पटरियों को दुरूस्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हो सका, जिससे समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर का तेजी से विकास हो रहा है। इसके साथ ही शहर की आबादी बढ़कर एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। शहर आने वालों की तादात भी लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए शहर की मुख्य सड़कें चाैड़ी की गई हैं। सड़क के चौड़ीकरण के बाद विभिन्न क्षेत्रों में पटरियां गायब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपाठी मार्केट से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क बनने के बाद पटरियां ही गायब हो गई हंै। सटे ही दुकानें हैं, जिससे ग्राहकों को सड़क पर ही खड़े होकर सामान खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इसी प्रकार की स्थिति समय माता मंदिर से बरदहिया जाने वाले मार्ग की भी है। इस मार्ग पर पटरियां नहीं बची हंै। लोग घरों व दुकानों से सीधे सड़क पर ही उतर रहे हैं। वाहनों की आवाजाही अधिक होने पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

साथ ही लोगों को दुर्घटना का भय सताता रहता है। इस क्षेत्र के निवासी पवन कुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के बाद पटरियां न होने से समस्या खड़ी हो रही है। बच्चे अक्सर बाहर निकलते हैं तो चिंता बनी रहती है। यही नहीं लोग वाहन सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे हैं, जिससे घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed