फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After the shortage of DAP, now the crisis of irrigation

Sant Kabir Nagar News: डीएपी की किल्लत के बाद अब सिंचाई का संकट

Thu, 24 Nov 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
After the shortage of DAP, now the crisis of irrigation
मड़या के समीप बंद पड़ा राजकीय नलकूप।संवाद - फोटो : KHALILABAD
डीएपी की किल्लत के बाद अब सिंचाई का संकट
विज्ञापन

कहीं नलकूप खराब तो कहीं नालियां ध्वस्त
नहरों में भी नहीं आ रहा पानी, किसान चिंतित
संतकबीरनगर। रबी अभियान की शुरुआत हो चुकी है। गेहूं की बुआई के लिए डीएपी की किल्लत बनी हुई है। इस बीच सिंचाई व्यवस्था भी हांफने लगी है। कहीं नलकूप खराब है तो कहीं सिंचाई के लिए बनीं नालियां ध्वस्त हैं। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है।
किसानों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। पहले सूखा के चलते खेती प्रभावित हुई तो बाद में बाढ़ ने धान की फसल बर्बाद कर दिया। अब किसानों को रबी अभियान से उम्मीद है। किसान गेहूं की बुआई में जुटे हैं, लेकिन डीएपी की किल्लत से उनकी समस्या बढ़ गई। किसान लंबी लाइन लगाकर किसी प्रकार खाद की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन बदहाल सिंचाई व्यवस्था से परेशान हैं।
विज्ञापन

सिंचाई के लिए स्थापित सरकारी नलकूप दगा दे रहे हैं। कारण यह है कि कहीं नलकूप खराब है तो कहीं सिंचाई के लिए बनाई गईं नालियां ध्वस्त हैं। शहर से सटे नेदुला, धनघटा क्षेत्र के गोपीपुर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित नलकूप खराब पड़े हैं। गोपीपुर, रुपिन, सेमरडाड़ी, मुंडेरा, करनपुर, भाटपार, धनघटा, ठकुराडाड़ी, बंडा, चकदही, सरौली आदि गांवों में सिंचाई के लिए बनाई गई नालियां ध्वस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब प्रत्येक माह होने वाले किसान दिवस में इसका मुद्दा उठ रहा है। कई स्थानों पर झाड़ झंखाड़ होने से रात के समय सिंचाई करना संभव नहीं हो पा रहा है। बनियाबारी, धवरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में नहरों में पानी नहीं आ रहा है।

...
किसानों ने की नाली मरम्मत की मांग
क्षेत्र के किसान अमित कुमार, राम अजोर, सुखदेव आदि ने कहा कि नाली की मरम्मत न होने से पानी खेतों तक नहीं पहुंचता है। किसानों ने कहा कि यदि नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो रबी की मुख्य फसल गेहूं सिंचाई के अभाव में बर्बाद हो जाएगी।
...
कोट
नलकूपों को पूूरी क्षमता के साथ चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां पर दिक्कतें हैं, वहां जल्द ही सुधार करा दिया जाएगा।
लालचंद, अधिशासी अभियंता, नलकूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed