{"_id":"688bb10b31b3f3ab11019176","slug":"after-the-merger-the-vacant-school-buildings-were-inspected-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-136353-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विलय के बाद खाली स्कूलों के भवनों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विलय के बाद खाली स्कूलों के भवनों का लिया जायजा
Thu, 31 Jul 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों पर बालवाटिका के लिए जायजा लेते अधिकारी।
मेंहदावल। ब्लॉक क्षेत्र में अपर्याप्त छात्र संख्या वाले स्कूलों के विलय की प्रक्रिया के बाद रिक्त स्कूलों में बाल विकास व पुष्टाहार विभाग की ओर से बाल वाटिका का संचालन करने के लिए सीडीपीओ गरिमा पांडेय, बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को जायजा लिया। सर्वे पूरा होने के बाद खाली विद्यालयों में बाल वाटिकाओं के संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ाया जाएगा।
दोनों अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय दमका, ददरा, खजुरा खुर्द, झलवां, तिवारीपुर, गोरयाडाड़, बिसौवां, उच्च प्राथमिक ढोढ़, समोगर में खाली स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया। यहां सुविधाओं को देखते हुए बाल वाटिका के संचालन का निर्णय लिया जाएगा। सीडीपीओ गरिमा पांडेय ने बताया कि निजी भवनों में आयोजित हो रही आंगनबाड़ी केंद्रों की बाल वाटिकाओं को जल्द ही सरकारी भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद डीएम अनुमोदन के पश्चात इन विद्यालयों में बाल वाटिका का संचालन शुरू किया जा सकेगा।
सीडीपीओ ने बताया ऐसे गांव जहां आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नहीं होता है वहां खाली स्कूलों में युवाओं के लिए लाइब्रेरी का निर्माण की सुविधाओं को बढ़ाते हुए कंप्यूटर व किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसका लाभ प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे युवाओं को भी मिलेगा।