फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After Nandini's death, preparations for sister-in-law's wedding faded away.

Sant Kabir Nagar News: नंदिनी की मौत के बाद ननद की शादी की तैयारियां पड़ी फीकी

Fri, 15 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 15 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
After Nandini's death, preparations for sister-in-law's wedding faded away.
- 19 अप्रैल को होनी है नंदिनी के ननद की शादी
विज्ञापन

-पांच भाईयों के बीच इकलौती बहन है संगम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा गांव निवासी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर के ननद की शादी 19 अप्रैल को होनी है। पांच भाइयों के बीच इकलौती बहन संगम के शादी की तैयारियों में नंदिनी के मौत के बाद व्यवधान पैदा हो गई है।
नंदिनी राजभर की सास आरती के मुताबिक उनके श्रवण, अच्छेलाल, निक्कू, बृजभान व गंगासागर पांच बेटे और एकलौती बेटी संगम है। बेटी संगम ननिहाल में रहती है। बेटी की शादी 19 अप्रैल को बस्ती जनपद में होना निर्धारित है। नंदिनी राजभर के पति अच्छेलाल बेटी की शादी में शामिल होने और तैयारियों के लिए लगभग 25 दिन पहले गैर प्रांत से वापस घर आया है। बेटी के शादी की तैयारियों का जिम्मा भी नंदिनी ने अपने जिम्मे ले लिया था। पटीदार बालकिशुन की मौत के बाद वह उनके मामले में पैरवी करने के लिए जुट गईं। इसी बीच नंदिनी राजभर की हत्या दिनदहाड़े कर दी गई। इसके बाद से बेटी संगम की शादी की तैयारियों में भी अड़चन पैदा हो गई है। पटीदार के ब्रह्मभोज के बाद नंदिनी के क्रिया- कर्म का कार्य पूर्ण करने के बाद शादी की तैयारियां फिर से की जाएंगी।
विज्ञापन


पुलिस के पहरे में है डीघा गांव
नंदिनी हत्याकांड के बाद डीघा गांव अभी भी पुलिस के पहरे में है। एक एसआई की अगुवाई में महिला व पुलिस टीम बराबर निगरानी कर रही है। साथ ही पुलिस टीम गांववालों से घटना के बारे में भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसके बाद अभी भी नंदिनी के परिजन व घर के आसपास के लोगों से ऐसा कोई भी सुराग नही निकल पाया जो पुलिस की जांच में सुराग दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed