फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   after fatiya tajiya are dafan

कर्बला में फातिया के बाद दफन हुए ताजिए

Wed, 12 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Wed, 12 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
after fatiya tajiya are dafan
माोहरऱ्र्रम - फोटो : अमर उजाला
दसवीं मोहर्रम का जुलूस बुधवार को जनपद में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। इसमें ताजियों के आगे नव युवकों की टोली, ढोल और ताशों के साथ लाठी-डंडे, गतके, तलवार, भाला आदि के कलाओं को पेश करते दिखे। वहीं वातावरण में ...या हुसैन, या हुसैन की सदाएं गूंजती रही। देर रात आबादी से बाहर कर्बला में फातिया के साथ  करीब 750 ताजिए दफन किए गए।  
विज्ञापन

    
खलीलाबाद में दसवीं मुहर्रम का जुलूस बुधवार को अंसार टोला, पठान टोला, बरदहिया बाजार, विधियानी, बंजरिया सहित अन्य मुहल्ले से ताजियों के साथ निकाला गया। मेंहदावल चौक पर सभी जुलूस आकर मिलें। इस दौरान युवाओं ने तलवारबाजी और गतके के हैरतंगेज कारनामे दिखाए तो वहीं कुछ ने ढोल, ताशा, झाल और झांझ बजाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जबकि विभिन्न आकारों में बने ताजिए आकर्षण का केंद्र रहे। इस पर्व को मुस्लिम समाज के शिया वर्ग के अलावा सुन्नी वर्ग के लोगों ने भी उपवास रखा। हिंदुओं में भी इसे लेकर आस्था दिखी। कई लोग अपनी-अपनी मुरादों के बावत मन्नतें मांगी। जबकि मन्नतें  पूरी होने वाले छोटी ताजिया बनवाकर फातिहा करवाया और इमाम हुसैन के नाम से फातिहा करवाकर शीरनी बांटी। पायक बने लोग ताजियों को हवा देते वक्त या हुसैन, या हुसैन की आवाजें लगाते देखे गए। इस दौरान जगह-जगह शरबत आदि का भी प्रबंध रहा। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार शेरपुर, काजीपुर, इस्लामनगर, तकियाबाजार सहित अन्य स्थानों पर रखे गए ताजिए को मसनवी के कर्बला में लाकर दफन कर दिया गया। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में गड़सरपार, मुहम्मदपुर, गिरधरपुर, बेलौली, धौरहरा, अशरफाबाद, कोडऱी, मंझरिया आदि गांवों में स्थापित ताजियों को कर्बला में लाकर दफन किया गया। 
विज्ञापन


लोहरैया प्रतिनिधि के अनुसार मुसलमान भाईयों ने ताजिया का जुलूस क्षेत्र टाड़ा, बारीडीहा, बभनौली, डिहवा, घोरांग, सिरसी, बेलमा, बंसवारी, बंडा, सेमरडाड़ी, रूपिन, डिहवा, शनिचरा, दुलहापार, पौली,सोनहन,रोशया बाजार, चकिया धुसवा, नावन करमा आदि स्थानों से निकालकर दफन किया गया। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से मेंहदावल सहित अन्य क्षेत्रों के ताजियों को चौक से  कस्बे में जुलूस निकालकर स्थानीय कर्बला में दफन किए गए। बताया जाता है कि मोहम्मद रसूलल्लाह के निवासे हजरत इमाम हु़सैन अले हिस्सलाम कर्बला की धरती पर हक के लिए लड़ते हुए अपनी जान को कुर्बान कर दिया था। तबसे उनकी याद में मोहर्रम पर मातम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed