{"_id":"61992aff659aaa04f0272833","slug":"advocates-protested-khalilabad-news-gkp4170438188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
धनघटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
एसडीएम और तहसीलदार को हटाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एसडीएम और तहसीलदार के विरोध में लामबंद हुए धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील प्रांगण में प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों अफसरों को हटाए जाने की मांग करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी एवं सीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं का कहना है कि धनघटा तहसील में भूमि विवाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तमाम मुकदमे एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट में विचाराधीन हैं, लेकिन एसडीएम और तहसीलदार जनसमस्याओं को सुलझाने की जगह उलझाने में लगे हुए हैं। दोनों अफसरों की शह पर लेखपाल, कानूनगो मनमानी कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने जनहित में इन दोनों अधिकारियों को यहां से हटाने की मांग की। कहा कि पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में भी एडीएम को ज्ञापन देकर एसडीएम और तहसीलदार को हटाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी एवं सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार पांडेय, केशव पाठक, प्रेम नारायण मिश्र, रविशंकर पांडेय, ऋषि नारायण ओझा, शिव प्रसाद राय आदि मौजूद रहे।