{"_id":"65bd3859b377bdda070310e5","slug":"advocates-boycott-work-demand-transfer-of-sdm-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-109208-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, एसडीएम के तबादले की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, एसडीएम के तबादले की मांग
Sat, 03 Feb 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
- सात फरवरी तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे
- एसडीएम मेंहदावल पर लगाया असहयोग का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बैठक कर सामूहिक रूप से एसडीएम न्यायालय के कार्य बहिष्कार की शुक्रवार को घोषणा की। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम का जब तक तबादला नहीं हो जाता तब तक न्यायालय का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
मेंहदावल तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि एसडीएम के स्थानांतरण की मांग के साथ ही सात फरवरी तक तहसील के सभी न्यायालयों में कार्य बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार के कोर्ट का भी बहिष्कार किया जाएगा। आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारी के पेशकार की ओर से भ्रष्टाचार युक्त कार्य किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे तहसील बार एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगा। अधिवक्ता अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में एसडीएम का पक्ष जानने का प्रयास किया गया पर बात नहीं हो सकी। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
इस दौरान अधिवक्ता राधेश्याम निषाद, दिवाकर भारती, राजकुमार मिश्रा, अकबर अली, इशरत जहां, जनार्दन प्रसाद पांडेय, सूर्य प्रकाश दूबे समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।