{"_id":"65097aa9c95ec5231509e426","slug":"advocates-angry-over-indecent-comments-on-social-media-in-sant-kabir-nagar-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने से नाराज हुए अधिवक्ता, केस दर्ज की मांग को लेकर थाने को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने से नाराज हुए अधिवक्ता, केस दर्ज की मांग को लेकर थाने को घेरा
Tue, 19 Sep 2023 05:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Sep 2023 05:49 PM IST
सार
मंगलवार को केस दर्ज करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने साढ़े तीन घंटे से कोतवाली में कब्जा जमा लिया। इससे सारे कामकाज ठप हो गए। अधिवक्ताओं की भीड़ को देखते हुए मौके पर तीन थानों की फोर्स बुलाई गई है।
विज्ञापन
संतकबीरनगर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए अधिवक्ताओं का गुस्सा मंगलवार काे भड़क गया। नाराज अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर वहां कामकाज ठप करा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले में केस दर्ज होने के बाद अधिवक्ता कोतवाली में हटे।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल और जनपद बार के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि पांच दिन पहले कलक्ट्रेट गेट पर हापुड़ की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने धनघटा क्षेत्र से विधायक गणेशचंद चौहान की गाड़ी रोक ली थी। अधिवक्ता उनसे अपनी बात कहना चाहते थे।
इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे वह आहत हैं। अभद्र टिप्पणी करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग पहले एएसपी फिर एसपी से की गई थी। लेकिन पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
इससे नाराज अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कोतवाली थाने का घेराव किया। पुलिस ने एक तहरीर पर तो केस दर्ज कर लिया, लेकिन दूसरी तहरीर में कतराने लगी। इस वजह से अधिवक्ताओं को पांच घंटे तक कोतवाली में डटे रहना पड़ा।