फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Adulteration: Along with health, fasting is also in danger

मिलावट : सेहत के साथ व्रत पर भी संकट

Sun, 30 Mar 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Adulteration: Along with health, fasting is also in danger
फाफड़ का आटा।
संतकबीरनगर। नवरात्र पर मिलावट खोर सक्रिय हैं। फलाहारी सामानों में भी मिलावट की जा रही है, जिसके सेवन से सेहत बिगड़ सकती है। पिछली बार के बचे सामानों को खपाया जा रहा है। अधिकांश फलों को कार्बाइड से पकाकर बाजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल शारदीय नवरात्र पर एक्सपायरी डेट का फाफड़ का आटा पकड़ा गया था। घी तक में भी मिलावट की जा रही है। नवरात्र पर ज्यादातर लोग नौ दिन का व्रत रखते हैं। इसके साथ ही साथ फलाहार पर रहते हैं। ऐसे में मिलावट खोर फिर सक्रिय हो गए हैं और पुराने बचे माल को फिर से बिक्री के लिए तैयार कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार कई दुकानों पर फाफड़ा का आटा पहले का बचा हुआ था। जिसका पैकेट बदल कर फिर से बेचना शुरू कर दिए हैं। शुद्ध फाफड़ा का आटा 180 से 200 रुपये किलो है जबकि मिलावटी आटा 100 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देशी घी भी 10 रुपये से 100 रुपये के पैकेट में बिक रहा है। इस पर लिखा कि यह घी सिर्फ पूजा के लिए है, इसका इस्तेमाल खाने में न करें। ऐसे में यह अंदेशा है कि इस घी में मिलावट की गई है। इसके साथ ही फलों को भी पकाने में रसायनों का प्रयोग किया गया है। इसमें सबसे जयादा केला को कार्बाइड से पकाया जा रहा है। इनके सेवन से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।
बता दें कि जिले में लगातार मिलावट का खेल चल रहा है। दीपावली पर लिए गए 32 नमूने में 16 नमूने फेल मिले हैं। जिसमे पनीर, दूध, खोवा, नमकीन आदि शामिल हैं।

समय फाफड़ा के आटे का नमूना लिया गया था जो अधोमानक मिला था। इसमें फफूंद लगा था, जिसे टीम ने नष्ट करा दिया था। वहीं मिलावट करने वाले दुकानदार पर सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed