फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Adulterated cheese was being sold openly, one and a half quintal destroyed

Sant Kabir Nagar News: खुलेआम बेच रहे थे मिलावटी पनीर, डेढ़ क्विंटल नष्ट कराया

Sun, 25 May 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Adulterated cheese was being sold openly, one and a half quintal destroyed
संतकबीरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को शहर के आजाद चौक पर एक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान वहां पर एक कुंतल 40 किलो मिलावटी पनीर बरामद किया गया।
विज्ञापन

पनीर से दुर्गंध उठ रही थी। टीम ने पनीर को नष्ट करा दिया। यह पनीर खजनी से लाई गई थी जो मिल्क पाउडर से बनी मिली। टीम ने पनीर के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम रविवार को आजाद चौक पर पहुंची। वहां पर पटरियों पर पनीर रखकर बेचते हुए दो लोग पाए गए। उनके पास से कुल एक कुंतल 40 किलो पनीर बरामद की गई। यह पनीर गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील के भैंसा बाजार से लाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि गोरखपुर के खजनी के रहने वाले देवेंद्र कुमार और अंकित यादव आजाद चौक पर पनीर बेच रहे थे। जब पनीर की जांच की गई तो उससे दुर्गंध आ रही थी। इसके साथ ही पनीर में फैट नहीं पाया गया। पनीर को नष्ट करा दिया गया है। कुल एक कुंतल 40 किलो पनीर की कीमत 30 हजार रुपये थी। इसके साथ ही पनीर को दो सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आते ही दुकानदारों पर सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता व सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed