फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ado driver died in accident

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट से एडीओ पंचायत के चालक की मौत

Mon, 22 Jan 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
ado driver died in accident
शनिवार की देर रात घर जाते समय कानापार के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र स्थित कानापार गांव के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के नवदरी निवासी अमर प्रकाश (48) पुत्र केदारनाथ चौरसिया शनिवार की देर रात बाइक से मेंहदावल से खलीलाबाद जा रहे थे। अभी वह बखिरा क्षेत्र के कानापार के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस दौरान आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना एडीओ पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी को दी। घटना स्थल पर एडीओ पंचायत पहुंच गए और एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही अमर प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजन भी पहुंच गए और मौत की सूचना मिलते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर प्रकाश एडीओ पंचायत की गाड़ी चलाते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमर प्रकाश के तीन बच्चे हैं। इसमें आशीष 17 वर्ष, अनुराग 13 वर्ष और बेटी अर्चना 22 वर्ष की है। पिता की मौत से बच्चे बेसुध थे।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दूबे ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद अस्पताल पर गए थे। किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed