Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administrators running village-level governance without any honorarium

Sant Kabir Nagar News: बिना मानदेय गांव की सरकार चला रहे प्रशासक

Tue, 24 Nov 2026 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administrators running village-level governance without any honorarium
सेमरियावां। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाकर गांवों के दायित्व सौंपे गए हैं। हालांकि, उन्हें मिलने वाले मानदेय पर शासन ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। अब ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

छह महीने से प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे पूर्व प्रधानों को कोई मानदेय नहीं मिला है। आगामी छह महीने भी उन्हें बिना पारिश्रमिक के काम करना पड़ सकता है। सेमरियावां ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 113 प्रधान, 121 बीडीसी सदस्य और पांच जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पंचायत चुनाव की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण शासन प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा रहा है। इससे गांवों में विकास कार्यों की देखरेख और प्रशासनिक जिम्मेदारियां प्रशासकों के पास रहेंगी। उनके मानदेय को लेकर शासन ने कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार, निर्वाचित प्रधानों को पांच हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता था। जिला पंचायत अध्यक्ष को 15,500 रुपये और ब्लॉक प्रमुख को 11,300 रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रति बैठक एक हजार रुपये भत्ता मिलता है।
ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रति बैठक सौ रुपये और जिला पंचायत सदस्यों को 1500 रुपये भत्ता निर्धारित है। इसके बावजूद प्रशासक बिना मानदेय के जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

----------
संघ की मांग और अधिकारियों का रुख
प्रधान/प्रशासक संघ के सेमरियावां ब्लॉक अध्यक्ष इनामुल्लाह कुरैशी ने मानदेय पर निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छह महीने बिना मानदेय काम कराया गया है। अब फिर छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। एडीओ पंचायत सेमरियावां राधेश्याम चौधरी ने बताया कि शासन से मानदेय पर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। शासन के अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed